कलर्स चैनल पर आने वाले धारावाहिक बालिका वधू से टीवी इंडस्ट्री में फेम पाने वाली अभिनेत्री सुरेखा सिकरी आज इस दुनिया को अलविदा कह गई। सुरेखा लम्बे समय से बीमार थीं। साल 2020 में यह ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हुई थीं। और आज लम्बे बीमारी के बाद इनका हृदयघार के कारण देहांत हो गया। इस खबर की पुष्टी सुरेखा के मैनेजर द्वारा की गई है।
आपको बता दें कि सुरेखा ने कई फिल्मों में यादगार अभिनय किया है। अपनी बेहतरीन अदाकारी से यह अभिनय जगत में अपना लोहा मनवा चुकी हैं। सुरेखा ने छोटे पर्दे पर भी काम किया था।
बता दें कि इन्हें धारावाहिक बालिका वधू से एक नई पहचान मिली थी, और यह घर घर में दादी सा के नाम से मशहूर हो गईं थी।
सुरेखा ने धारावाहिक बालिका वधू में बहुत ही बेहतरीन अभिनय किया था। आपको बता दें कि अपने अभिनय के कारण लोकप्रिय हुई सुरेखा 3 बार राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं। बता दें कि इनके मैनेजर ने आज सुबह यह जानकारी दी कि, सुरेखा सिकरी की सांसें हार्ट अटैक के कारण रुक गईं और वह चल बसीं।
सुरेखा का बचपन उत्तर प्रदेश के अल्मोरा एवं नैनीताल में गुजरा था। इन्होंने अपनी पढ़ाई अलीगढ़ विश्वविद्यालय से पूरी की थी। इसके बाद इन्होंने दिल्ली में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लिया था। बता दें कि सन 1989 में सुरेखा जी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।
