दोस्तों आज हम आपको एक ऐसे किले के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। यह किला झाँसी में स्थित है। इससे 18 किलोमीटर की दूरी पर मऊरानीपुर नेशनल हाइवे गुजरता है। 11वी शताब्दी में यह किला निर्मित किया गया था। इस किले में पांच मंजिले हैं,यह पर 3 मंजिले ऊपर हैं जबकि बाकी की दो मंजिल किले के नीचे मौजूद हैं। अभी तक इस किले के निर्माता का कोई पता नही है। इस किले को किसने बनवाया है इस बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त नही है।
आस पास के इलाकाई लोगों का कहना है कि किले की उम्र 1500 से 2000 वर्ष है मतलब यह किला 1500 से 2000 साल पुराना है। इस किले को लेकर लोगों के बीच कई तरह की बाते भी फैली हुई है। कुछ लोग इस किले में घटित एक घटना का जिक्र भी करते हैं। इस किले के पास निवास करने वाले लोग बताते हैं कि कई सालों पहले यहां एक बारात आई थी।
लोग बताते हैं कि बारात किले में घूमने के लिए गई। और किले को देखते हुए घूमते घूमते लोग किले के नीचे बने बेसमेंट में चले गए। नीचे बेसमेंट में जाने के बाद बारात गायब हो गई। उसमे से एक भी व्यक्ति वापस नही लौटा। सभी लोग कहाँ गए यह आज तक किसी को पता नही लग सका है। यह केवल एक घटना नही है। कई सारे लोग इस किले में गायब हो चुके हैं।
ऐसे कई हादसे होने के बाद किले के बेसमेंट को बंद कर दिया गया। झाँसी का यह किला पूरी तरह से एक भूल भुलैया है। इस किले के अंदर जाना बिल्कुल भी सुरिक्षत नही है। दिन के समय भी यहां गहरा अंधेरा रहता है।इसी कारण यह किला देखने मे डरावना भी लगता है। इस किले में कई लोग खजाना ढूंढने के उद्देश्य से भी जा चुके हैं लेकिन वे लोग लौट कर नही आये। इस किले के बेसमेंट में कई सारे राज दफन हैं, यह एक रहस्यमय किला है।
