गीता कपूर को आज कौन नहीं जानता, जिन्होंने बड़े से बड़े अभिनेताओं या अभिनेत्रियों को अपने इशारों पर नचाया है। कोरियोग्राफर गीता कपूर अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में आज एक बहुत ही जानी-मानी पहचान बना चुकी है।
आज वह करोड़ों की मालकिन है। बात करें गीता कपूर के स्वभाव की तो गीता कपूर बहुत मेहनती है। वह मेहनत के बल पर ही आज यहां तक आई है। उन्होंने कई रियलिटी शो में जज के रूप में काम किया है एवं लोग उन्हें प्यार से गीता मां कहकर बुलाते हैं।
गीता कपूर ने अपने करियर की शुरुआत तब की जब वह 15 साल की उम्र में प्रसिद्ध बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान की मंडली में शामिल हुईं। गीता मां आज कई सुपरहिट गानों पर कोरियोग्राफ कर चुकी है लेकिन उन्होंने पहले अपने कैरियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी।
कई हिंदी गानों में गीता कपूर बैकग्राउंड डांसर के रूप में नजर आई हैं। इनमें से “मैं हूं ना” फिल्म का गाना “गोरी गोरी” और “कुछ कुछ होता है” का “तुझे याद ना मेरी आई” आदि गाने शामिल हैं।
अपनी मेहनत के दम पर गीता मां ने बॉलीवुड में एक अपनी नई पहचान बनाई है। आज वह करोड़ों की मालकिन है। एक रिपोर्ट के अनुसार उनके पास 22 करोड़ से भी अधिक संपत्ति है। यहां तक कि वह एक शो में जज के रूप में 15,00000 रुपए तक भी चार्ज करती हैं।
गीता मां की वर्तमान उम्र 48 साल है लेकिन आज भी वह सिंगल है। उन्होंने किसी से भी शादी नहीं की। कुछ दिन पहले उनकी एक सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो वायरल हुई थी जिसमें उन्होंने सिंदूर लगाया था, जिसके बाद काफी विवाद हुए लेकिन बाद में गीता मां ने सफाई देकर कहा कि यह लूक केवल एक फोटोशूट के लिए तैयार किया गया था। गीता मां डांस के सुपरस्टार , डांस इंडिया डांस , डीआईडी लिटिल मास्टर और सुपर डांसर जैसे कई रियलिटी शो में जज के रूप में नजर आई है।
