दोस्तों इससे पहले की आज की जानकारी आप को दी जाये की करिश्मा के बच्चे अपने पूर्व पिता के पास क्यों,और कैसे गए आइये हम इससे पहले आप को बताते है की करिश्मा और संजय का तलाक क्यों हुआ और इस के पीछे क्या वजह थी
तीन वर्ष से करिश्मा कपूर तलाक के लिए लड़ रही थी। आखिरकार 13 जून को फैसला आया और अदालत ने करिश्मा और संजय कपूर को अलग होने की अनुमति दे दी। इस तरह से 11 वर्ष पुरानी शादी का अंत हुआ। इस दौरान दोनों को कड़वे अनुभव ज्यादा हुए। करिश्मा और संजय के दो बच्चे, समायरा और किआन, हैं जो करिश्मा के ही पास हैं। इन दोनों बच्चों के साथ करिश्मा मुंबई में रहेंगी। तलाक की प्रक्रिया के दौरान कई ऐसी बातें सामने आईं कि लोग चकित रह गए। संजय ने आरोप लगाया कि करिश्मा ने उनसे सिर्फ पैसों के लिए शादी की थी। इस पर करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने उन्हें थर्ड क्लास मैन कहा था। रणधीर ने कहा कि वे कभी भी नहीं चाहते थे कि संजय से करिश्मा शादी करे। करिश्मा अब निश्चित रूप से आजादी महसूस कर रही होंगी। मुश्किल घड़ी में उन्हें बहन करीना ने भरपूर साथ दिया।
View this post on Instagram
करिश्मा के पास एक वजह ये भी है की करिश्मा के अनुसार उनके 4 महीने की बेटे के तबियत खराब थी, जिसके कारण वह पति के साथ यूके ट्रिप पर नहीं जा सकी। इससे संजय बेहद नाराज हुए और अकेले ही चले गए। बाद में करिश्मा यूके पहुंचीं तो संजय रात-रात भर गायब रहते थे। उन्हें अपने बेटे की तबियत से कोई लेना-देना नहीं था। उनके लिए गोल्फ खेलना ज्यादा महत्वपूर्ण था।
View this post on Instagram
खबरों की की माने तो सबसे बड़ी वजह एक ये भी है एक बार संजय ने करिश्मा से अपनी मां द्वारा दी गई ड्रेस पहनने को कहा। चूंकि करिश्मा प्रेग्नेंट थीं इसलिए वह ड्रेस उन्हें फिट नहीं हो रही थी। यह देख संजय बेहद नाराज हो गए। उन्होंने अपनी मां को करिश्मा को थप्पड़ लगाने के लिए कहा। संजय अक्सर करिश्मा से दुर्व्यवहार करते थे। मारपीट भी करते थे। चोट के निशान करिश्मा मेकअप के सहारे छिपाती थी। संजय की मां की इसमें गूंगी बानी रहती थी
अपनी सास के साथ कर ली थी बत्तमीज़ी-शादी के पहले भी संजय ने करिश्मा की मां बबीता से बदतमीजी की थी। इससे करिश्मा ने शादी नहीं करने का निर्णय ले लिया था, लेकिन बाद में उन्हें मना लिया गया। ससुर की नजर में बेहद नाकारा और अय्याश था संजय.
View this post on Instagram
करिश्मा कपूर की बेटी समायरा और बेटा कियान अपने पिता संजय कपूर से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे। इस मौके पर संजय की दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की। अब आज करिश्मा को बेटे कियान और एक्स हसबैंड संजय कपूर को एक रेस्टोरेंट से साथ बाहर आते हुए देखा गया। इस मौके पर करिश्मा के बेटे कियान स्कूल की ड्रेस में नजर आए। करिश्मा ने 13 साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद साल 2016 में संजय कपूर से तलाक ले लिया था। बच्चे फिलहाल करिश्मा के साथ रह रहे हैं, लेकिन संजय जब चाहें अपने बच्चे से मुलाकात कर सकते हैं। यानि दोस्तों संजय कानून की तरफ से कोर्ट द्वारा निर्धारित समय अवधि में अपने बच्चो से मिल सकते है,जिसे करिश्मा रोक नहीं सकती
