फिट होने के लिए राम कपूर ने बड़ी मेहनत की। कार्डियो एक्सरसाइज वेटलिफ्टिंग योग और रनिंग के अलावा भी एक्टर ने लगभग दिन में 16 घंटे भूखा रहना शुरू कर दिया था। राम कपूर ने बहुत सारे टीवी के शो किए थे जैसे कसम से, बड़े अच्छे लगते हैं और क्योंकि सास भी कभी बहू थी।
हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरूआत फिल्मों से की लेकिन उन्हें अधिक लोकप्रियता सीरियल में मिली। टीवी इंडस्ट्री में फेमस होने के बाद एक समय ऐसा आया जब वह अपने वजन को लेकर बहुत अधिक परेशान हो गये। पहले इनका वजन 120 किलो था।
यह बात अलग है कि राम कपूर आज सोशल मीडिया पर अपने फ्रेंड्स को फिटनेस की सलाह देते हैं लेकिन उनके लिए वजन घटाना एक बहुत बड़ी बात थी। एक इंटरव्यू के समय राम कपूर ने बताया कि मैं पहले 120 किलो का था, उस समय मैं चाहता था कि मेरी वजह 25 से 30 किलो कम हो जाए। अतः मैंने फैसला किया कि मुझे जैसे भी अपने वजन को हटाना है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करना हैं।
राम कपूर अपने वजन को घटाने के लिए लगभग 16 घंटा भूखा रहा करते थे। इससे इनके वजन में 30 किलो की कमी आई। ऐसा इन्होंने इंटरव्यू में बताया। सुबह उठते ही राम कपूर सीधा जिम जाते हैं। उसके पहले वह कुछ भी नहीं खाते। वह सुबह के वक्त जिम में बहुत हैवी वेट ट्रेनिंग ही करते हैं। रात में सोने से पहले भी वह वर्कआउट करके सोते हैं। स्विमिंग , खेलकूद , रनिंग आदि को भी अपने वर्क आउट का इन्होंने हिस्सा बना लिया था।
राम कपूर जब वेट लॉस कर रहे हैं थे, तो उस दौरान उन्होंने 8 घंटे के अंदर बहुत ही सीमित चीजें को खाना शुरू किया। उन्होंने अपने वजन को घटाने के लिए फास्टिंग का भी सहारा लिया। वह फास्टिंग के दौरान लगभग 16 घंटे तक भूखे रहते थे और शाम में केवल 7:00 से 8:00 के बीच ही कुछ खाते थे।
