यह बात सामने आ रही है कि पवित्र रिश्ता जो कि एक पॉपुलर टीवी शो है उसका नया सीजन आने की बात हो रही है। हालांकि पहले इस टीवी शो में अभी नहीं लेट एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया और उनके साथ अंकिता लोखंडे ने काम किया। लेकिन अब एक्टर साहिर शेख सुशांत सिंह राजपूत का रोल निभाएंगे।
बता दें कि इस पर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस काफी नाराज हैं। कुछ दिन पहले ही पवित्र रिश्ता के सभी लीड स्टार का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में साझा किया गया। इसमें साहिर शेख अंकिता लोखंडे समेत विभिन्न लीड स्टार शामिल थे। पर मानव के रूप में साहिल को देख उनके फैंस बहुत ही नाराज हो गए। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने ट्विटर पर कई ट्वीट कर अंकिता लोखंडे और उसके साथ एकता कपूर पर भी अपनी नाराजगी जताई।
उनके फैंस का कहना है कि पवित्र रिश्ता शो सुशांत के बिना नहीं चल सकता और वे इसे देखेंगे भी नहीं। इसके साथ ही कई लोगों ने ‘पवित्र रिश्ता 2.0’ को बॉयकॉट करने को कहा।
सुशांत सिंह राजपूत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत इसी ‘पवित्र रिश्ता’ शो से की थी। इस शो के पुराने एपिसोड को देख लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। कुछ फैंस उनके दिलों के आज भी बहुत करीब हैं। जब सुशांत नहीं यह सोच छोड़ा था तो उसके बाद मानव का रोल एक्टर हितेन ने किया। पर फैंस के द्वारा जो प्यार मानव के रूप में सुशांत सिंह राजपूत को प्राप्त हुआ वह हितेन को नहीं हुआ।
बता दें कि यह बात बहुत दुख की है कि 14 जून 2020 को मुंबई के एक फ्लैट में सुशांत सिंह राजपूत का शव पाया गया। यह बात अभी भी राज है कि उसकी मृत्यु कैसे हुई? उनकी हत्या की गई या फिर उन्होंने आत्महत्या की? जब उन्होंने इस दुनिया से अलविदा लिया उस समय उनकी उम्र केवल 34 वर्ष थी।
