टीवी के कलाकार कभी अपने एफेयर के लिए चर्चा में रहते हैं तो कभी अपने ब्रेकअप के लिए। तो कभी इन कलाकारों की शादी सुर्खियाँ बटोरती हैं। इनमें कुछ ऐसी अभिनेत्रियाँ भी है जो शादी के कई साल बाद तक माँ न बन पाने के कारण चर्चा में हैं। आज हम ऐसी ही एक अभिनेत्री की बात कर रहे हैं। इस अभीनेत्री की शादी को 6 साल हो चुके हैं पर ये अभी तक माँ नही बन पाईं। तो आइए जानते है इनके बारे में।
आज हम बात कर रहे हैं छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री सरगुन मेहता की। सरगुन मेहता टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हैं। ये कई वजहों से सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों फिलहाल सरगुन किसी सीरियल या शो का हिस्सा नही है। मगर सरगुन मेहता इन दिनों अमेरिका में रह रही हैं और यह बात उन्होंने खुद अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया में शेयर किया है। इन दिनों इसी कारण से सरगुन मेहता चर्चा में हैं।
आपको बता दें कि सीरियल 12/24 करोल बाग में सरगुन नीतू के किरदार में नजर आई थी। और उसी सीरियल में रवि दूबे भी इनके साथ सहकर्मी थे। इन दोनों में उसी सीरियल की शूटिंग के दौरान प्यार हो गया और सरगुन मेहता ने साल 2013 में रवि दुबे से शादी कर ली।
फिलहाल इन दोनों की शादी हुए 6 साल हो चुके हैं और अब तक इनके कोई संतान नही है। बीते कई महीनों से सरगुन रवि से अलग अमेरिका में रह रहीं हैं।और रवि दुबे सीरियल जमाई राजा 2 के शूटिंग में व्यस्त हैं। सरगुन मेहता ने भी कई सीरियलों में काम किया है साथ ही सरगुन ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। ये आये दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
